सहपाठियों का ब्रेनवॉश करने वाले हारिश पर नए खुलासे
सहारनपुर मुरादाबाद| जिले से संदिग्ध आतंकी हारिश अली की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ गांव की ट्रांसफार्मर वाली गली में हारिश के घर पर मंगलवार को ताला लटका मिला। वहां लोगों की भीड़ रही। उसका भाई लखनऊ में एमबीबीएस-एमडी डॉक्टर है, जबकि बहन महाराष्ट्र में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही। पिता एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। मुरादाबाद में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी हारिश अली का घर के बाहर मंगलवार को स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही।घर पर ताला लटका था। घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य घटना की जानकारी मिलने के बाद कहीं और चले गए हैं। पड़ोसियों ने बात करने पर बताया कि हारिश का परिवार मानकमऊ में पीढ़ियों से रह रहा है।
उसके दादा, परदादा न केवल आईटीसी कंपनी में काम करते थे, बल्कि क्षेत्र के प्रमुख जमींदारों में भी गिने जाते थे। हारिश के पिता रियासत अली भी आईटीसी में टेक्नीशियन के पद कार्यरत हैं।बताया कि वह रोजाना सुबह ड्यूटी पर निकल जाते हैं और शाम को ही घर लौटते हैं। हारिश की मां गृहिणी हैं, जो घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं। परिवार के अन्य सदस्यों की बात करें तो उसका बड़ा भाई डॉ. आकिफ एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर है और लखनऊ में कार्यरत हैं।वहीं उसकी बहन अरफा महाराष्ट्र में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। फिलहाल, हारिश के घर पर ताला लटका होने और परिवार के गायब होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।
आईएस आतंकी हारिश अपने सहपाठियों का भी कर रहा था ब्रेनवॉश
मुरादाबाद से गिरफ्तार आईएस आतंकी हारिश अपने बीडीएस के साथियों का ब्रेनवॉश भी कर रहा था। उसके लैपटॉप और मोबाइल की छानबीन में इसके पुख्ता सुराग मिले हैं, जिसके बाद उसके तमाम सहपाठी एटीएस के रडार पर आ चुके हैं। एटीएस ने उसके कई साथियों को मंगलवार को तलब कर पूछताछ भी की है। वहीं दूसरी ओर हारिश को रिमांड पर लेने के लिए बुधवार को अदालत में अर्जी दाखिल करने की तैयारी में है।सूत्रों के मुताबिक हारिश ने मुरादाबाद के साथ सहारनपुर, संभल, अमरोहा, बरेली समेत एक दर्जन से अधिक जिलों के युवाओं को अपने अलग ग्रुप 'अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन' से जोड़ा था और उनको जिहादी गतिविधियां अंजाम देने के लिए उकसा रहा था।
फिलहाल जांच में हारिश का दिल्ली बम धमाके अंजाम देने वाले डॉक्टर्स के माड्यूल से कोई संबंध नहीं पाया गया है। हालांकि एटीएस को शक है कि आईएस भी जैश ए मोहम्मद की तरह डॉक्टर्स का माड्यूल तैयार कर रहा है। इसी वजह से इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
यह भी पता लगाया जा रहा है कि हारिश किन आईएस हैंडलर्स के संपर्क में था और उनसे क्या निर्देश मिले थे। एटीएस उसके लैपटॉप और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच भी कराने की तैयारी में है, ताकि नष्ट किए गए मैसेज भी हासिल किए जा सके। इसके अलावा उसके सभी सोशल मीडिया के ग्रुप्स को भी खंगाला जा रहा है।

भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
गौतम बुद्ध नगर का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में 8वां और इंटर में 12वां स्थान
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी