ग्रामीणों ने बीच सड़क पर पुलिस गाड़ी रोककर किया हंगामा
बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के महुआवा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को घंटों तक रोककर बंधक बना लिया। साथ ही डायल 112 की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस भीखम महतो के पुत्र संजय कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी।
पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई
मौके पर महिला अचानक पुलिस गाड़ी से टकरा गईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को तुरंत डायल 112 की पुलिस गाड़ी में रखकर इलाज के लिए भेजा गया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची दूसरी पुलिस गाड़ी को भी रोक लिया और आक्रोश में डायल 112 वाहन का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किए गए संजय कुमार कुशवाहा को वापस उसके घर पहुंचा दिया। संजय कुमार कुशवाहा का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट भी की है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बेतिया सदर-1 के एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि बानूछापर थाना की पुलिस अनुसंधान के क्रम में गांव पहुंची थी और एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जा रही थी। इसी दौरान परिजनों ने विरोध किया, जिससे स्थिति बिगड़ गई और एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए बेतिया के जीएमसीएच अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
गौतम बुद्ध नगर का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में 8वां और इंटर में 12वां स्थान
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी
भीषण गर्मी में राहत, स्काउट्स-गाइड्स ने शुरू किया जल सेवा अभियान