टाइगर रिजर्व में दर्दनाक हादसा: तेंदुआ कुएं में गिरकर मरा
शहडोल: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बार फिर से एक तेंदुए की मौत हो गई है. जैसे ही इस घटना की सूचना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन को लगी, सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बांधवगढ़ प्रबंधन की टीम ने तेंदुए के शव को कुएं से निकाला.
बांधवगढ़ में तेंदुए की मौत
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र के बफर जोन के अंतर्गत महारोई गांव के राजस्व क्षेत्र में एक तेंदुए की मौत हो गई है. इस तेंदुआ की उम्र लगभग 4 वर्ष बताई जा रही है. बताया जा रहा है तेंदुआ कुएं में गिरा हुआ था और कुएं में गिरने की वजह से ही उसकी मौत हुई है. तेंदुए के कुएं में गिरने की सूचना बांधवगढ़ की टीम को दी गई, सूचना पर बीटीआर प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला.
डॉग स्क्वाड से किया सर्च
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर निर्धारित एसओपी के अनुसार डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर के माध्यम से सर्च कराया गया, इसके बाद वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी एवं पशु चिकित्सक की टीम ने मृत तेंदुए के शव का परीक्षण किया. शव परीक्षण के बाद मृत्यु का कारण कुएं में डूबना ही पाया गया. शव परीक्षण के बाद निर्धारित SOP के अनुसार क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया, NTCA प्रतिनिधि, तहसीलदार मानपुर, वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, खंड पशु चिकित्सा अधिकारी, सरपंच पनपथा एवं अन्य वन अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में मृत तेंदुए के शव का शव दाह किया गया.

नेपाल PM बालेश शाह की बढ़ीं मुश्किलें, सत्ता संभालते ही विरोध तेज
अभिषेक शर्मा का 'विराट' धमाका: टी20 में सबसे तेज 9 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने।
IPL 2026: कगिसो रबाडा का कथित 'स्मोकिंग' वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस।
क्या स्पर्श से अपवित्र हो जाते हैं देवता? सबरीमाला सुनवाई में उठा बड़ा सवाल
दिल्ली में आज BJP की अहम बैठक, मेयर-डिप्टी मेयर के नामों पर फैसला संभव
सिविल सेवा दिवस पर स्कूल शिक्षा विभाग का परचम; 'साधना सप्ताह' में मिला प्रदेश में तीसरा स्थान।
तमिलनाडु-बंगाल में चुनावी शोर थमा, कल डाले जाएंगे वोट