इंटर परीक्षा में कम नंबर आने से छात्रा गहरे तनाव में थी
मुजफ्फरपुर। जिले के सरैया थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि इंटर की परीक्षा का रिजल्ट आया था और कम अंक आने से वह आहत हो गई। इसके बाद उसने कमरे में खुद को बंद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला सरैया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत इलाके के इब्राहिमपुर गांव का है। छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।
सेकेंड डिविजन आने से आहत थी छात्रा
बताया गया है कि इंटरमीडिएट परीक्षा में सेकेंड डिविजन आने से वह आहत हो गई और शाम को खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक जब कमरा नहीं खुला तो परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद जब कमरा तोड़ा गया, तो वह फंदे से लटकी हुई मिली। मृतका की पहचान मिंटू राम की 18 वर्षीय पुत्री अल्पना रानी के रूप में हुई है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
परिजनों ने क्या बताया?
घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि आज अल्पना का रिजल्ट आया था। उसे उम्मीद थी कि वह फर्स्ट डिविजन से पास करेगी, लेकिन वह सेकेंड डिविजन में पास हुई। इसके बाद वह परेशान हो गई थी। अल्पना पढ़ाई में मेधावी छात्रा थी और इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही थी। सुबह से ही वह अच्छे परिणाम की उम्मीद लगाए बैठी थी, लेकिन जब रिजल्ट आया और उसे सेकेंड डिविजन मिला, तो वह मानसिक रूप से काफी आहत हो गई। इसी सदमे में उसने घर के अंदर पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में सरैया स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक और सनसनी का माहौल बन गया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है। घटना के बाद एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। वहीं पुलिस मामले के हर पहलू से जांच कर रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर