CM साय की बड़ी सौगात, 5 लाख भूमिहीन परिवारों को मिले 500 करोड़
रायपुर|मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगभग 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात दी है. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशि पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान बलौदाबाजार में आयोजन किया गया|
भूमिहीन किसानों को 495 करोड़ 96 लाख की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेशभर के 4 लाख 95 हजार 965 भूमिहीन हितग्राहियों को 495 करोड़ 96 लाख रुपए की सौगात दी है. बलौदाबाजार स्थित पंडित चक्रपाणी शुक्ल स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत राशि अंतरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय डीबीटी के माध्यम सीधे हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर की है. इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मौजूद रहे|
10 हजार की धनराशि खाते में ट्रांसफर की गई
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में सीधे 10 हजार रुपये की धनराशि प्रत्येक हितग्राही के मान से अंतरित की गई है. इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है. इस सूची में 22 हजार 28 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल है. बलौदाबाजार-भाटापारा जिला अंतर्गत कुल 23568 हितग्राही शामिल हैं, जिन्हें 23 करोड़ 56 लाख रूपए से अधिक की धनराशि मिली है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करीब 50 हितग्राहियो को विभिन्न योजना अंतर्गत सामग्री एवं चेक वितरित किये. इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 13 समूहों को 15 लाख रुपए का चेक, मछली पालन विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को महाजाल और आइस बॉक्स, 10 हितग्राहयों को स्वामित्व कार्ड, कृषि विभाग अंतर्गत 4 हितग्राहियों को स्प्रेयर पंप के वितरण शामिल हैं|

पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार