पश्चिमी यूपी में आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता
लखनऊ|उत्तर प्रदेश के मौसम में बृहस्पतिवार से बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से बृहस्पतिवार देर शाम पश्चिमी यूपी में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।शुक्रवार 27 मार्च को इसका असर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। कुल मिलाकर मार्च का आखिरी सप्ताह बूंदाबांदी और तापमान में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ा और कई जगह सामान्य से ऊपर दर्ज हुआ।27 मार्च से विक्षोभ का असर: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 मार्च को विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से बूंदाबांदी की शुरुआत होगी और इसका असर पूर्वी तक पहुंचेगा। वहीं 29 मार्च को सक्रिय हो रहे विक्षोभ की तीव्रता अधिक आंकी जा रही है। इसके असर से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। साथ ही तापमान में दोबारा बड़ी गिरावट आएगी।

मायावती का आरोप: कांग्रेस ने नहीं निभाया महिला आरक्षण का वादा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
परिसीमन पर सियासी संग्राम तेज, संसद से सड़क तक प्रदर्शन—स्टालिन का विरोध उग्र
T20 वर्ल्ड कप में हड़कंप, कनाडा टीम की गतिविधियों पर ICC की नजर
‘अनुभव और सहज कार्यशैली का सम्मान…’ हरिवंश नारायण के तीसरी बार उपसभापति बनने पर पीएम मोदी का बयान