पति का खौफनाक रूप: LPG सिलेंडर से हमला कर पत्नी की हत्या
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिले के पुल प्रहलादपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली एक घटना के तहत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की एलपीजी के छोटे सिलिंडर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। सिलेंडर के वार से पत्नी पूनम (32 साल) का सिर बुरी तरह फट गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और घर से फरार हुए पति सुरेश (35 साल) को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी की मेडिकल जांच करवा रही है और यह पता लग रही है कि क्या आरोपी ने शराब के नशे में इस बार दांत को अंजाम दिया है। दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पति सुरेश पत्नी पूनम, 2 साल और 4 साल की दो बच्चियों के साथ पुल पहलादपुर इलाके में डीडीए फ्लैट में रहता था। आरोपी प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है की पत्नी इसके घर वालों को पसंद नहीं करती थी। इस बात पर झगड़ा होता था। रात को भी इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ और झगड़े ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आरोपी सुरेश ने छोटे एलपीजी सिलेंडर को उठाकर पूनम के सिर पर ताबड़तोड़ दे मारा।
पड़ोस में झगड़ा होते देख पड़ोसी ने इसकी पुलिस को कॉल की। सूचना के बाद पुल पहलादपुर थाना एसएचओ, एटीओ सुनील चंदोलिया व एसआई शमशेर के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूनम को तुरंत एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश को कुछ समय बाद इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूनम के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच कर रही है।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा
दुर्ग में ट्रैफिक सख्ती, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी