राजस्थान बार काउंसिल चुनाव के संबंध में उच्च स्तरीय निर्वाचन समिति की बैठक आयोजित
जयपुर। राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 के संबंध में सोमवार को शासन सचिवालय में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित उच्च स्तरीय निर्वाचन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास द्वारा की गई।
इस बैठक में उच्च स्तरीय समिति के चेयरमैन सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) श्री जे.आर. मिधा तथा सभी सदस्यों सहित उपस्थित रहे। साथ ही पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री भास्कर ए. सावंत, नोडल ऑफिसर के रूप में विधि विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री राघवेंद्र काछवाल, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री सुरेश वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में हुई चर्चा के अनुसरण में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राजस्थान राज्य बार काउंसिल के चुनाव में राज्य सरकार द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एसडीओ रैंक के अधिकारी को बतौर को-ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एक चुनाव प्रक्रिया से परिचित क्लेरिकल कर्मचारी तथा एक सहयोगी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) भी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य सचिव ने मतदान हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस महानिदेशक श्री शर्मा ने आश्वस्त किया कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के आगामी चुनावों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में प्रमुख शासन सचिव, विधि को संबंधित अधिकारियों से आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश प्रदान किए गए।

IND vs AFG: कोहली की जगह चुना गया नया बल्लेबाज, फैंस की नजरें उस पर टिकीं
एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला