बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की
पश्चिम बंगाल में होने जा रहे चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल में काफी गर्मागर्मी देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार और ममता सरकार के बीच राज्य की सत्ता पाने को लेकर लगातार टकराव जारी है। इसी कड़ी में अब गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर नया हमला किया है। शाह ने ममता सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट जारी कर दी है जिसमें 14 आरोप शामिल है। इसमें भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़े आरोपों के अलावा महिला सुरक्षा से जुड़ी चितांए और अन्य कई आरोप शामिल है।
बंगाल सीमा के जरिए देश में घुसते है घुसपैठिए - शाह
कोलकाता में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां से घुसपैठिए भारत में प्रवेश करके पूरे देश में अशांति फैला रहे है। शाह ने बंगाल की सीमा के जरिए देश में हो रही घुसपैठ को राष्ट्रिय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बताया है। शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा इन चुनावों के नतीजों से जुड़ी है। घुसपैठियों को देश में घुसने से रोकने का सिर्फ यह एक ही रास्ता बचा है। गृह मंत्री ने आगे कहा कि बीजेपी ने टीएमसी की खिलाफ जनता की शिकायतों को आवाज देने का फैसला लिया है। शाह ने अपने कार्यक्रम का एजेंडा ममता सरकार के 15 साल के शासन के खिलाफ चार्जशीट पेश करना बताया।
टीएमसी के 15 साल के काले कारनामों का संकलन यह चार्जशीट
गृह मंत्री ने चार्जशीट के बारे में बात करते हुए कहा कि यह टीएमसी द्वारा पिछले 15 साल में किए गए काले कारनामों का एक संकलन है। यह एक ऐसे शासन की कहानी है जिसने सोनार बांग्ला का वादा करके सिंडिकेट राज स्थापित किया और इसके जरिए राज्य की जनता का शोषण किया। शाह ने आगे कहा कि ऊपर से नीचे तक यह सिंडिकेट अपराधी जनता को परेशान कर रहे है। गृह मंत्री ने आगे कहा बंगाल को अब प्रगति और विकास की उस तेज रफ्तार से कदम से कदम मिलाना होगा जो इस समय पूरे देश में छाई हुई है, एक ऐसी यात्रा जिसकी पहचान भय के आतंक से मुक्ति है। शाह ने कहा कि यह चुनाव उस निर्णायक चुनाव का अवसर है।
बंगाल में घुसपैठियों को सक्रिय रूप से संरक्षण
गृह मंत्री ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल अब एक ऐसी जगह बन गया है जहां घुसपैठियों को सक्रिय रूप से संरक्षण दिया जाता है। सरकार ने राजनीतिक तुष्टीकरण को अपना मुख्य उद्देश्य बना लिया है। शाह ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल ने कई सालों तक कम्युनिस्ट शासन का कहर झेलने के बाद सोनार बांग्ला के सपने से प्रेरित होकर इस सरकार को वोट दिया था। लेकिन आज वही लोग कह रहे है कि कम्युनिस्ट शासन इससे बेहतर था।

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया