आज खुलेगी लॉटरी: 22 लाख बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा प्रवेश
MP RTE Admission: शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के अंतर्गत सत्र 2026–27 में मध्य प्रदेश के निजी स्कूलों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा गुरुवार (2 अप्रैल 2026) दोपहर 2 बजे निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी।
आवेदक दोपहर 2:15 बजे के बाद बच्चों को आवंटित स्कूल की जानकारी आरटीई पोर्टल www.rteportal.mp.gov.in पर देख सकेंगे। इसके साथ ही आवंटन पत्र भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से जानकारी भी भेजी जायेगी।
1.78 लाख बच्चे ऑनलाइन लॉटरी के लिए पात्र
बता दें कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12(1)(C) के अंतर्गत, गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में, वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा-1 या प्री-स्कूल की प्रथम प्रवेशित कक्षा में न्यूनतम 25% सीटों पर निःशुल्क प्रवेश का प्रावधान है। इसके लिए मध्य प्रदेश में पूर्णत: पारदर्शी प्रक्रिया अंतर्गत आवेदन एवं स्कूल आवंटन ऑनलाइन तरीके से किया जाता है। इस वर्ष दस्तावेज सत्यापन उपरांत ऑनलाइन लॉटरी के लिए लगभग 1 लाख 78 हज़ार 714 बच्चे ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के लिए पात्र हुये हैं। ऑनलाइन लॉटरी द्वारा चयनित बच्चों को 22 हज़ार निजी विद्यालयों की 1 लाख 22 हज़ार 551 सीटों पर प्रवेश मिलेगा।
आयु-सीमा डिटेल्स
नर्सरी/केजी-1/केजी-2 कक्षाओं में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 03 से 04 वर्ष 06 माह
कक्षा-1 में प्रवेश के लिये न्यूनतम आयु 06 वर्ष से अधिक से 07 वर्ष 06 माह तक निर्धारित की गई है।
सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए नर्सरी/केजी-1/केजी-2 कक्षाओं के लिए आवेदक की आयु की गणना दिनांक 31 जुलाई 2026 की स्थिति में एवं कक्षा 1 के लिए 30 सितम्बर 2026 की स्थिति में की जायेगी।
दिक्कत हो तो यहां करें संपर्क
लॉटरी प्रक्रिया के उपरांत आवंटित सीट की जानकारी, आवेदक को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर, एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जायेगी। ऑनलाइन लॉटरी की सूची आरटीई पोर्टल पर भी उपलब्ध रहेगी। किसी आवेदक को आवेदन करने में कोई दिक्कत हो या उन स्कूलों की जानकारी चाहिए हों, जहां सीटें खाली हैं, तो आरटीई पोर्टल अथवा सर्व शिक्षा अभियान के ज़िला परियोजना कार्यालय अथवा विकासखण्ड स्रोत केन्द्र या जनशिक्षा केन्द्र कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

राजधानी में रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया: कमरे में फंदे से लटका मिला शख्स, बेड पर पड़ी थी मासूम बेटे की लाश
मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा बयान: 'मोदी सरकार ने बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को बनाया पूरी तरह आत्मनिर्भर'
रेलवे का मेगा प्लान: दिल्ली से सिलीगुड़ी तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान
अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम का कांग्रेस से तीखा सवाल: 'मुसलमानों को सिर्फ दरी बिछाने और वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना बंद करे आलाकमान'
राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत: सचिन पायलट को मिल सकती है प्रदेश की कमान, हाईकमान कर रहा मंथन
यात्रा का मजा बिना प्रदूषण बढ़ाए, अपनाएं ये 7 ग्रीन ट्रैवल टिप्स
गर्मियों में रोड ट्रिप का प्लान? ये 10 टिप्स बनाएंगे सफर सुरक्षित और आसान
कहीं लिवर डिटॉक्स का चक्कर पड़ न जाए भारी, विशेषज्ञ की चेतावनी
खींवसर विधायक पर हमला: रेवंतराम डांगा की गाड़ी को टक्कर मार भाग रहे हमलावरों को समर्थकों ने खदेड़ा, 3 हिरासत में
भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, 1 की मौत, 8 घायल