दिल्ली पुलिस के दो कर्मचारी लूट के आरोप में जेल में
नई दिल्ली। मध्य जिला के देशबंधु गुप्ता रोड थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर और सिपाही ने यूपी के जालौन से आए ज्वेलर को डरा-धमका लूट लिया था। गिरफ्तारी के बाद अब दोनों को जेल भेज दिया गया है। दोनों ने पीड़ित के पास नकली नोट होने की बात कर उनको गिरफ्तारी का डर दिखाया। बाद में उनसे 8.40 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह से की। मामले की जांच हुई तो पीड़ित दीपक सोनी के आरोप सही पाए गए। एसआई महावीर और सिपाही विक्की को निलंबित कर दोनों को 30 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ उनके ही थाने देशबंधु गुप्ता रोड में लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया। बाद में दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अब मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 24 मार्च को दीपक सामान खरीदने के लिए करोल बाग के अजमल खां रोड आए थे। यहां एक शख्स ने उनको मिलने के लिए बुलाया था। पीड़ित अपनी कार में मौजूद थे। इस बीच एसआई महावीर और सिपाही विक्की वहां पहुंचे। पीड़ित के पास 10 लाख रुपये मौजूद थे। आरोपी जबरन उनकी कार में दाखिल हो गए और उनके बैग में रखे रुपयों को नकली बताने लगे। आरोपियों ने धमकाते हुए पीड़ित से कहा कि अब थाने में मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित ने खूब मिन्नतें कीं कि रुपये असली हैं। आरोपी नहीं माने और बैग से 8.40 रुपये लेकर फरार हो गए। अगले दिन 25 मार्च को पीड़ित पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और उन्होंने सारी बात उपायुक्त को बताई। फौरन मामले की जांच के आदेश दे दिए गए। छानबीन में आरोप एकदम सही पाए गए। बाद में देशबंधु गुप्ता रोड थाने में बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला दर्ज कर लिया गया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि दोनों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। मामले में इन दोनों को कारोबारी की सूचना देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।

राजधानी में रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया: कमरे में फंदे से लटका मिला शख्स, बेड पर पड़ी थी मासूम बेटे की लाश
मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा बयान: 'मोदी सरकार ने बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को बनाया पूरी तरह आत्मनिर्भर'
रेलवे का मेगा प्लान: दिल्ली से सिलीगुड़ी तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान
अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम का कांग्रेस से तीखा सवाल: 'मुसलमानों को सिर्फ दरी बिछाने और वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना बंद करे आलाकमान'
राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत: सचिन पायलट को मिल सकती है प्रदेश की कमान, हाईकमान कर रहा मंथन
यात्रा का मजा बिना प्रदूषण बढ़ाए, अपनाएं ये 7 ग्रीन ट्रैवल टिप्स
गर्मियों में रोड ट्रिप का प्लान? ये 10 टिप्स बनाएंगे सफर सुरक्षित और आसान
कहीं लिवर डिटॉक्स का चक्कर पड़ न जाए भारी, विशेषज्ञ की चेतावनी
खींवसर विधायक पर हमला: रेवंतराम डांगा की गाड़ी को टक्कर मार भाग रहे हमलावरों को समर्थकों ने खदेड़ा, 3 हिरासत में
भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, 1 की मौत, 8 घायल