राजस्थान में बढ़ी गर्मी, चित्तौड़गढ़ सबसे तपता शहर
जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहे और हल्की राहत महसूस हुई, वहीं आज से एक नया मजबूत सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, गुरुवार (आज) से सक्रिय हो रहा यह सिस्टम 4 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के मौसम की बात करें तो बुधवार को बीकानेर संभाग में इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। वहीं जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में हल्के बादल छाए रहने से धूप कमजोर रही और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं सीकर, झुंझुनूं, नागौर, टोंक सहित कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहे।
चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म
प्रदेश में सर्वाधिक तापमान की बात करें तो चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर में तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों-श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, अलवर, झुंझुनूं, टोंक, सवाई माधोपुर और दौसा में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 5 अप्रैल से इस सिस्टम का असर खत्म होने के साथ ही प्रदेश में मौसम साफ होने की उम्मीद है।

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया