इस प्रकार ठीक होगी भूलने की बीमारी
आज कल जीवन की व्यस्तता और भागदौड़ के कारण भूलने की बीमारी बढ़ती जा रही है। कई लोग इससे परेशान हैं। लगातार बने रहने वाले तनाव से ज्यादातर लोगों का दिमाग कमजोर होने लगता है। इस कारण हर बात दिमाग से निकलने लगती है, जिस वजह से हमे दूसरों की नाराजगी का शिकार भी बनना बढ़ता है। अगर आप भी कोई चीज रखकर भूल जाते है तो अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरू कर दें। ऐसे फलों और सब्जियों का सेवन करें, जिनसे स्मरण शक्ति तेज हो। आप घरेलू तरीके अपनाकर भी अपने दिमाग को तेज रख सकते है। आइए हम आपको कुछ घरेलू चीजों के उपाय बताएंगे, जिससे स्मरण शक्ति दिनों-दिन तेज होती रहेगी।रोज रात को 10-15 बादाम पानी में भिगोकर ऱख दें। सुबह इनके छिलके उतारकर इनका बारीक पेस्ट बना लें। फिर इसमें शहद डालकर उबाल लें। फिर इसे ठंडा करके पिएं। इसका सेवन करने के 2 घंटे बाद कुछ भी ना खाएं।आंवले का इस्तेमाल सदियों के किया जा रहा है। इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है। सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाएं। इससे स्मरण शक्ति बढ़ती है। बात-बात पर फूलने की परेशानी भी दूर हो जाती है। गाय के घी से रात को सोने से सिर की मालिश करें। इससे स्मरण शक्ति तेज होगी। अगर आप अखरोट खाते है तो बहुत ही अच्छा है क्योंकि इनमें दिमाग को तेज रखने वाले गुण मौजूद होते है। 10 ग्राम किशमिश के साथ 20 ग्राम अखरोट खाएं।गाजर और गुलकंद खाने से दिमाग तेज रहता है। दिन में रोज 2-3 बार इन दोनों चीजों का सेवन करें। इससे दिमाग बिल्कुल स्वस्थ रहता है। रात को सोने से पहले उड़द की दाल को भिगोकर ऱख दें। सुबह इस दाल का पेस्ट बनाकर इसमें मिश्री मिला लें। फिर दूध के साथ इसका सेवन करें। इससे बी दिमाग तेज रहेगा। सौंफ के दाने पीसकर पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर को सुबद शाम दूध के साथ लें। इससे बाकी समस्याएं तो दूर होती है दिमाग भी तेज रहता है। शहद के साथ 10 ग्राम दालचीनी मिलाकर चाट लें। इससे भी दिमाग तेज रहेगा। भूलने की बीमारी दूर हो जाएगी।

8 साल से ईपीएफ जमा न होने का गंभीर मामला सामने आया
क्रॉस वोटिंग और 'हॉर्स ट्रेडिंग' पर लगेगी लगाम! सुप्रिया सुले का एलान- गुप्त मतदान की जगह ओपन बैलेट से कराए जाएं चुनाव
गौंड जनजातीय महासम्मेलन की कल भव्य तैयारियां
पुलिस ट्रांसफर पर सियासी असर: विधायकों की सिफारिशों का दबदबा
वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भी टस से मस नहीं हुई भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा वैभव सूर्यवंशी, जानिए युवा खिलाड़ियों की रैंकिंग
दिल्ली के नरेला में भीषण अग्निकांड: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, धू-धू कर जली इमारत, इलाके में छाया काले धुएं का गुबार
राजधानी में रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया: कमरे में फंदे से लटका मिला शख्स, बेड पर पड़ी थी मासूम बेटे की लाश
मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा बयान: 'मोदी सरकार ने बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को बनाया पूरी तरह आत्मनिर्भर'