आंधी-बारिश से बदला यूपी का मिजाज, सुहानी हुई सुबह
रायपुर| यूपी में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को चुभती गर्मी और लू से बड़ी राहत दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में आंधी-पानी और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आई है। बृहस्पतिवार की सुबह भी ठंडी हवाओं के साथ सुखद रही। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 24 घंटों तक प्रदेश में बारिश और ओलों का सिलसिला जारी रह सकता है।
यूपी के 35 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी प्रदेश के लगभग 35 जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी और बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 11 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।
अगर बीते बुधवार के आंकड़ों को देखें, तो गोरखपुर में सबसे ज्यादा 19.2 मिमी बारिश हुई, जबकि प्रयागराज में 11.2 मिमी और वाराणसी में 9 मिमी वर्षा हुई। अमेठी और आजमगढ़ में भी करीब 5 मिमी पानी गिरा। वहीं लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव और रायबरेली जैसे जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने से मौसम पूरी तरह बदल गया है।
क्यों बदला मौसम का मिजाज?
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर बने एक चक्रवाती सिस्टम (Cyclonic Circulation) की वजह से उत्तर प्रदेश के मौसम में यह अचानक बदलाव आया है। अगले एक दिन तक इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी।
इन शहरों में सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने निम्नलिखित क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है:
-
वज्रपात और बारिश की संभावना: प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, आगरा, मथुरा, जौनपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।
-
तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा): कानपुर देहात, कानपुर नगर, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही।

व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी
कई राज्यों में खंगाले जा रहे ठिकाने, उधम सिंह की गिरफ्तारी पर 1 लाख का इनाम
सूरत की धरती से पीएम मोदी की हुंकार, कांग्रेस शासित राज्यों की बदहाली का किया दावा