दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: चलती कार बनी आग का गोला, 5 श्रद्धालु जिंदा जले
अलवर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक ऐसी हृदय विदारक घटना घटी जिसने राहगीरों के रूह कंपा दिए। अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना अंतर्गत मौजपुर के समीप एक तेज रफ्तार कार अचानक आग का गोला बन गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के भीतर सवार 5 लोगों को बाहर निकलने तक का अवसर नहीं मिला और उनकी मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। खुशियों से भरा सफर चंद मिनटों में राख के ढेर और मातम में बदल गया।
वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार, रास्ते में काल ने घेरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के निवासी थे। ये सभी श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में पहुँची, अचानक उसमें लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
चालक ने कूदकर बचाई जान, आंखों के सामने साथी हुए खाक
हादसे के दौरान कार की गति काफी अधिक थी। आग लगते ही चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और किसी तरह चलती कार का दरवाजा खोलकर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, वह अपने अन्य साथियों को बाहर निकालने में सफल नहीं हो सका। चालक की आंखों के सामने ही उसके साथी आग की लपटों में घिरकर चीखते रहे, लेकिन भीषण लपटों के कारण कोई भी उनकी मदद के लिए पास नहीं जा सका।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन प्राथमिक दृष्टि में इसे शॉर्ट सर्किट का मामला माना जा रहा है। एक्सप्रेस-वे पर इस भीषण हादसे के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।

व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी
कई राज्यों में खंगाले जा रहे ठिकाने, उधम सिंह की गिरफ्तारी पर 1 लाख का इनाम
सूरत की धरती से पीएम मोदी की हुंकार, कांग्रेस शासित राज्यों की बदहाली का किया दावा