पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
रायपुर : सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिल रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में प्रभावी रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
ग्रामीणों को घर के समीप मिल रहा जांच, दवा और परामर्श का लाभ
राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं दवाओं का लाभ ले रहे हैं। एमएमयू के माध्यम से मरीजों को निःशुल्क जांच, आवश्यक परीक्षण, चिकित्सकीय सलाह एवं दवा वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर मिल रही है। इससे न केवल त्वरित उपचार संभव हो पा रहा है, बल्कि बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान भी सुनिश्चित हो रही है।
मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक अनुभवी चिकित्सक सहित चार सदस्यीय टीम तैनात रहती है, जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव-गांव पहुंचकर सेवाएं प्रदान कर रही है। शिविरों में सामान्य बीमारियों से लेकर प्राथमिक स्तर के गंभीर मामलों की पहचान कर उन्हें आवश्यकतानुसार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में छोटी-छोटी बीमारियों के उपचार के लिए भी दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की हानि होती थी। अब एमएमयू के माध्यम से गांव में ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से उनकी समस्याएं काफी हद तक कम हुई हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विशेष रूप से वनांचल एवं दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में यह पहल नई उम्मीद के रूप में उभरी है।
प्रदेश सरकार के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अंतिम छोर तक सुनिश्चित की जा रही है, जिससे “स्वस्थ छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ठोस प्रगति हो रही है।

रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा- ‘ममता को हराने की कीमत मेरे PA ने चुकाई’
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें - अरुण साव
‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्योति कुलस्ते को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद