वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को देवे सर्वोच्च प्राथमिकता-मंत्री
जयपुर । सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री तथा चित्तौडग़ढ़ जिले की प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, राज्य बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए, निरंतर मॉनिटरिंग करे एवं जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं।
प्रभारी मंत्री ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत चित्तौडग़ढ़ जिले में संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे। अभियान के माध्यम से आमजन को जल बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।बैठक में वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग एवं चिकित्सा विभाग को आमजन के लिए पेयजल, विद्युत एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत