भोपाल रेल मंडल द्वारा टी.बी. उन्मूलन हेतु “निक्षय शिविर” का आयोजन
भोपाल: भारत सरकार के 100 दिवसीय टी.बी. उन्मूलन अभियान के अंतर्गत भोपाल मंडल के विदिशा जिले को उच्च प्राथमिकता वाला जिला चयनित किया गया है। इस अभियान के तहत, मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा के नेतृत्व में आज दिनांक 08.01.2025 को विदिशा स्टेशन पर जिला क्षय नियंत्रण केंद्र, विदिशा के सहयोग से विशेष "निक्षय शिविर" का आयोजन किया गया।
इस शिविर में कुल 174 लाभार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 106 रेलवे कर्मचारी और उनके परिजन थे। शिविर में उच्च जोखिम वाली आबादी की स्क्रीनिंग हेतु 139 एक्स-रे एवं 25 बलगम परीक्षण किए गए।
जागरूकता अभियान:
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों और आमजन में टी.बी. के बचाव, शीघ्र निदान, उपचार, और आहार संबंधी जानकारी पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से साझा की गई। साथ ही पोस्टर, पंपलेट, होर्डिंग्स और स्टैंडीज का उपयोग करके जागरूकता का प्रसार किया गया।
इस अवसर पर रेलवे की ओर से वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. श्रुति मेंढेकर ने सक्रिय भागीदारी की और शिविर की सफलता सुनिश्चित की। डॉ. समीर किरार (डीटीओ, विदिशा) एवं जिला क्षय नियंत्रण केंद्र की मेडिकल टीम का इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा। रेलवे प्रशासन इस अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है और समाज के कल्याण में योगदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू
चयन समिति की बैठक जारी, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का होगा चयन
मालवीय नगर अग्निकांड: फर्जी दस्तावेज रैकेट से जुड़े होटल मालिक लवकेश बजाज के तार, पुलिस रिकॉर्ड में बड़ा खुलासा
ढाबे में हंगामा और मारपीट, बदमाशों की करतूत CCTV में रिकॉर्ड
अवैध निर्माण पर रेखा गुप्ता सरकार का चाबुक: अब होगी 2 साल की जेल, भ्रष्ट अफसरों पर भी गिरेगी गाज
वाशिंगटन-लंदन में कूटनीतिक तनाव: अमेरिकी उपराष्ट्रपति के 'प्रवासी आक्रमण' वाले बयान पर भड़का ब्रिटेन
जान्हवी कपूर के सीन पर उठे सवाल, ‘पेद्दी’ के निर्देशक ने दी सफाई
ममता बनर्जी के गढ़ में महा-बगावत: कालीघाट की बैठक से सांसदों-विधायकों ने बनाई दूरी, टूट की कगार पर तृणमूल
US में छाया भारतीय आमों का स्वाद, देखते ही देखते खाली हुई दुकानें
पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?