भाजपा सुशासन की गारंटी है-पीएम मोदी
जयपुर । राजस्थान को पीकेसी-ईआरसीपी की सौगात मिली है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योजना का शिलान्यास किया इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को शॉर्ट फिल्म दिखाई गई ईआरसीपी का प्रजेंटेशन देखा पार्वती, कालीसिंध और चंबल के जल से 21 जिले लाभान्वित होंगे. मध्य प्रदेश-राजस्थान के बीच एमओयू हुआ। पीएम मोदी ने दादिया में रोड शो भी किया इस दौरान पीएम मोदी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार को 1 साल पूरा करने के लिए बहुत बहुत बधाई. 1 साल की यात्रा के बाद आप जब लाखों की तादाद में आशीर्वाद देने आए हैं जितने लोग पंडाल में हैं उससे तीन गुना बाहर नजर आ रहे थे. मेरा भी सौभाग्य है कि मैं आपके आशीर्वाद को प्राप्त कर सका। 1 साल में राजस्थान के विकास को नई गति दिशा देने में भजनलाल और उनकी टीम ने बहुत परिश्रम किया है. पहला साल राजस्थान सरकार के आने वाले अनेक बर्षों की मजबूत नींव बना है. ये सरकार के 1 साल पूरा होने का ही उत्सव नहीं बल्कि राजस्थान के फैलते प्रकाश का उत्सव है। अब राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थायी समाधान होगा इससे राजस्थान में निवेश को बल मिलेगा. रोजगार के अनगिनत अवसर बनेंगे. टूरिज्म को किसानों को नौजवान साथियों को बड़ा लाभ होगा. भाजपा की डबल इंजन की सरकारें सुशासन का प्रतीक बन रही हैं. भाजपा जो संकल्प लेती है उसे पूरा करने का प्रयास करती है. भाजपा सुशासन की गारंटी है. एक के बाद एक राज्यों में भाजपा को इतना भारी जनसमर्थन मिल रहा है. भाजपा को लगातार तीसरी बार देश की सेवा का मौका मिला है. लगातार तीसरी बार देशवासियों की सेवा का अवसर, आशीर्वाद मिला है।पीएम मोदी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है. राजस्थान के उपचुनाव में भी भाजपा को लोगों ने जबरदस्त समर्थन दिया. भाजपा के काम और कार्यकर्ताओं की मेहनत पर जनता जनार्धन का विश्वास है. लंबे समय से राजस्थान के भाजपा को सेवा का सौभाग्य मिला है।प्रधानमंत्री ने भैरों सिंह शेखावत का और वसुंधरा राजे का जिक्र करते हुए कहा कि अब भजनलाल की सरकार सुशासन को समृद्ध करने में जुटी है. 1 साल में क्या क्या काम हुए उसके बारे में विस्तार से बताया गया है. पिछली कांग्रेस सरकार ने नौजवानों के साथ बहुत अन्याय किया. पेपर लीक और भर्ती घोटाले राजस्थान की पहचान बन चुकी थी. भाजपा सरकार ने जांच की और कई गिरफ्तारियां हुई है. 1 साल में हजारों भर्ती निकली है. पूरी पारदर्शिता से भर्ती भी हुई परीक्षा भी हुई है।
आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा-सीएम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की 8 करोड़ जनता की तरफ से स्वागत अभिनंदन इस आयोजन से 11000 पंचायतें भी जुड़ी हैं. हमारे लिए आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा मध्य प्रदेश-राजस्थान के बीच एमओयू साइन हो रहा है. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का दिल की गहराइयों से आभार. इस योजना से लगभग ढाई लाख हैक्टेयर नए क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोहनलाल यादव का भी आभार जताया और कहा कि आज ही के दिन लगभग 58 हजार करोड़ के विभिन्न कार्यों के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं.भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में विद्युत उत्पादन और प्रसारण में अच्छा सुधार हुआ है. 1 साल में 10 लाख नए पेयजल कनेक्शन दिए गए हैं. केंद्र सरकार द्वारा मिली नई ई बसों के लिए भजनलाल ने पीएम मोदी का आभार जताया राज्य की डबल इंजन की सरकार राज्य को तेजी से आगे ले जाएगी।

धमकी के बाद कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा