मीरा राजपूत ने किया तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया पर रिव्यू
शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस हंसी से लोटपोट हो गए थे। फिल्म को रिलीज होने में अब महज कुछ ही दिन का समय बचा हुआ है। इस बीच हाल ही इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें शाहिद का परिवार भी नजर आया। अभिनेता की फैमिली से उनकी पत्नी मीरा राजपूत, ईशान खट्टर और उनकी मां नीलिमा अजीम फिल्म देखने पहुंचीं।इस फिल्म को देखने के बाद मीरा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की समीक्षा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि इसे देखने के बाद उन्हें बहुत मजा आया। शाहिद और फिल्म की टीम को बधाई देते हुए मीरा ने लिखा, " हंसी से भरपूर...लंबे समय के बाद इतना मनोरंजक कुछ देखा। प्यार, हंसी, मस्ती, डांस और दिल को छू लेने वाला संदेश।"
उन्होंने फिल्म की अभिनेत्री कृति के अभिनय की भी सराहना की और कहा, "आप बिल्कुल परफेक्ट थीं।" साथ ही, इस फिल्म को देखकर उन्होंने अपने पति की भी तारीफों के पुल बांधे। मीरा ने लिखा, "ओजी लवर ब्वॉय, आपके जैसा कोई नहीं है। आपने मेरा दिल पिघला दिया।" फिल्म की समीक्षा करते हुए उन्होंने सारांश में लिखा कि इसने दिल से हंसाया, जिसकी वजह से पेट दर्द हो रहा है।"तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की चर्चा लंबे समय से चली आ रही है। माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग ले सकती है। फिल्म में शाहिद एक रोबोट वैज्ञानिक के रूप में नजर आने वाले हैं। वहीं, कृति इसमें सिफरा नाम की रोबोट बनी दिखेंगी।इस फिल्म में दोनों की लवस्टोरी को मनोरंजक अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है। इसका लेखन और निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। फिल्म का नि्मार्ण दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने किया है। धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया जैसे अनुभवी कलाकार भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल