उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, फतेहपुर में तापमान 5°C से नीचे
राजस्थान जमने लगा है। उत्तरी राज्यों से चल रही रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी का प्रकोप बढ़ा दिया है। बीते एक सप्ताह से तापमान लगातार गिर रहा है। सोमवार को कई शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। दिन में भी ठंडक बढ़ने से बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और फलोदी को छोड़कर सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड हुआ।मौसम विभाग ने 18 नवंबर के लिए पांच जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा और सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 4.9°C दर्ज हुआ। सीकर, फतेहपुर, झुंझुनूं, नागौर, अजमेर, टोंक और कोटा में कोल्ड-वेव का सबसे अधिक असर दिखाई दिया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सामान्य से 1 से 6 डिग्री के आस-पास तक का विचलन देखने को मिल रहा है। आज झुंझुनू, कोटा, सीकर और टोंक में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान में अगले एक सप्ताह में 3 से 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है।
न्यूनतम तापमान
कोटा 10.6°C, सीकर 5.5°C, झुंझुनूं 9.2°C, नागौर 5.6°C, चूरू 8°C, बारां 7.7°C, जालोर 7.4°C, करौली 7.6°C, अजमेर 9.8°C, भीलवाड़ा 8.6°C, टोंक (वनस्थली) 7.9°C, अलवर 8°C, चित्तौड़गढ़ 8.2°C, उदयपुर 8.5°C और जयपुर 11.8°C दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान में भी गिरावट
अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 30°C से कम रहा। करौली में 26.4°C, प्रतापगढ़ में 26.4°C, भीलवाड़ा में 27°C, अलवर में 26.6°C, जैसलमेर 28.4°C, उदयपुर 27°C, कोटा 27.3°C और जयपुर में 28.4°C अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 32.2°C रहा।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं का प्रभाव जारी रहेगा और आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है।

ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
इंदौर में 12 घंटे के अंतराल में चाची-भतीजी की दुखद मौत
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
झारखंड में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का 'मर्डर', क्या वादियों में फिर लौटा दहशत का दौर? जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री
झारखंड JPSC अभ्यर्थियों को CM सोरेन का 'महा-तोहफा'! कट ऑफ डेट में 4 साल की बड़ी छूट, जानें अब कौन-कौन भर सकेगा फॉर्म