ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर—₹10 हजार का चालान
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई है. यातायात नियमों के उल्लंघन मामले में विधायक पर एक्शन लिया गया है. जिस समय कार का चालान काटा गया, विधायक कार में ही मौजूद थे।
क्या है पूरा मामला?
ग्वालियर जिले के डबरा में मंगलवार (24 मार्च) शाम को पिछोर तिराहे और न्यायालय के सामने मोबाइल कोर्ट लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने सख्त कार्रवाई की और जुर्माना लगाया गया. कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की गाड़ी में अवैध रूप से हूटर लगा हुआ पाया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
बेटे को कॉल लगाया, मौके पर बुलाया
दिलचस्प बात ये रही कि जुर्माना भरने के लिए कांग्रेस विधायक के पास पैसे नहीं थे. उन्होंने अपने बेटे को कॉल किया और मौके पर बुलाया. 10 हजार रुपये जुर्माना भरा गया और करीब आधे घंटे तक विधायक मौके पर ही मौजूद रहे. कार्रवाई पूरी होने के बाद वे आगे बढ़े।
सुरेश राजे ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस विधायक ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि केवल मेरी गाड़ी पर हूटर नहीं लगा हुआ है. प्रदेश की कई गाड़ियों पर लगे हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि इसका इस्तेमाल टोल टैक्स से गुजरने के दौरान किया जाता है. उन्होंने आरोप लगाते हुए विपक्ष का विधायक समझकर कार्रवाई की गई. ऐसा करना गलत है।
ई-रिक्शा चालकों पर की गई कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान SDOP सौरभ कुमार मौजूद रहे. भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था ताकि किसी तरह की कोई व्यवस्था ना हो. अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों और नाबलिगों पर एक्शन लिया गया।

मानवाधिकार हनन की नई सीमाएं: वैश्विक चिंताओं के बीच तिब्बत में बीजिंग की दमनकारी नीतियां
ओपनिंग डे पर किसने मारी बाजी? ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘बंदर’ और ‘पेद्दी’ के आंकड़े आए सामने
बिहार में सुरक्षा कटौती पर मचे घमासान के बीच आवास से सुरक्षाकर्मी वापस भेजे जाने पर शीर्ष सुर्खियां:
GST वसूली में यूपी अव्वल, राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ दर्ज की शानदार बढ़ोतरी
फराह खान के व्लॉग में साथ दिखे वरुण धवन, क्या सुलझ गया वाशु भगनानी विवाद?
"UNGA में भारत का पाकिस्तान को दोटूक: यह वैश्विक मंच है, झूठ की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री नहीं"
तीन महीने तक लापता रहा शख्स, कंकाल मिलने पर सामने आई हत्या की कहानी