प्रत्येक मतदान केन्द्र पर ‘चलें बूथ की ओर’ अभियान चलायें
भोपाल : लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत प्रदेश में तृतीय एवं चतुर्थ चरण का मतदान क्रमश: 7 मई 2024 एवं 13 मई 2024 को होने जा रहा है। मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने 'चलें बूथ की ओर' अभियान प्रत्येक मतदान केन्द्र पर चलाया जाएं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने यह निर्देश संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये हैं।
श्री राजन ने कहा कि कि तृतीय चरण के लिये यह अभियान एक मई एवं चतुर्थ चरण के लिये 7 मई को चलाये साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अन्य आयोजन भी करें। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बूथ जागरूकता समूह (BAG) के सदस्यों, कैम्पस एम्बेसडर, रहवासी कल्याण समिति (RWAs), चुनावी साक्षरता क्लब (ELCs), गैर सरकारी संगठन (NGOs), चुनाव पाठशाला तथा स्थानीय लोगों के माध्यम से सघन स्वीप गतिविधियां आयोजित कर लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये जागरूक एवं प्रेरित करने की कार्यवाही करें। आयोजित गतिविधियों के उच्च गुणवत्ता के फोटोग्राफ्स एवं वीडियो उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये गये हैं।
तीसरे चरण के 20456 मतदान केंद्रों पर चलेगा अभियान
तीसरे चरण में प्रदेश के 9 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसके अंतर्गत आने वाले 20 हजार 456 मतदान केंद्रों पर यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें बैतूल, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।
चौथे चरण के 18007 मतदान केंद्रों पर चलेगा अभियान
चौथे चरण में प्रदेश के 8 लोकसभा क्षेत्रों के 18 हजार 7 मतदान केंद्रों पर यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

राज्यपाल पटेल मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों को पशुओं की देंगे सौगात
जैव विविधता हमारी विरासत, इसे समृद्ध करना हमारा कर्तव्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जयशंकर का पाकिस्तान पर तंज: ‘हम PAK जैसे दलाल देश नहीं’
प्रदेश सरकार शैक्षणिक उन्नयन के लिए कर रही अनवरत काम – संसदीय कार्य मंत्री
पश्चिम एशिया पर सर्वदलीय बैठक: सरकार को मिला विपक्ष का समर्थन, रिजिजू ने कहा तेल की कोई कमी नहीं
राजीविका एवं सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस, जयपुर के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर
महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, जनगणना से पहले क्यों आया संशोधन बिल?
आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, नकली अस्पताल से 778 दावे कर 64 लाख की ठगी
CM साय की बड़ी सौगात, 5 लाख भूमिहीन परिवारों को मिले 500 करोड़
रामावतार जग्गी हत्याकांड हाईकोर्ट में फिर खुला, 1 अप्रैल को अंतिम सुनवाई