चूरू में तापमान 50.5°C तक पहुंचा, राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी
राजस्थान में लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। इधर, मौसम विभाग ने 23-24 अप्रैल को 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक जैसलमेर, फलोदी, कोटा, बारां समेत कई शहरों में दूसरे दिन भी तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। जयपुर, सीकर, दौसा समेत कई शहरों में धूप में तेजी नहीं देखी गई। हल्के बादल भी रहे। 21, 22 अप्रैल को भी तेज गर्मी से राहत रहने की उम्मीद है। अगले 2-4 दिन तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। 23-24 अप्रैल को कुछ जिलों में हीटवेव चलने की आशंका है। आज राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी चूरू में रही, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोटा में अधिकतम तापमान 42.1, टोंक में 41.9, श्रीगंगानगर में 41.2, अलवर में 40.6, पिलानी, धौलपुर में 41.7, बीकानेर में 40.4, फलोदी में 40.6 और बाड़मेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। जयपुर में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
17 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज
17 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। झुंझुनूं में 39.5, प्रतापगढ़ में 36.3, जालोर में 37.6, हनुमानगढ़ में 39, नागौर में 37.8, जोधपुर में 38.6, जैसलमेर में 39.5, पाली में 37.4, करौली में 39.1, फतेहपुर में 39.3, सिरोही में 35, डूंगरपुर में 37.3, बारां में 39.4, उदयपुर में 37.8,अजमेर में 38.3, भीलवाड़ा में 39.8 और सीकर में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा
दुर्ग में ट्रैफिक सख्ती, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी
नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी