विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए-दिलावर
जयपुर । राज्य सरकार के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों एवं फ्लेगशिप योजनाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार हेतु कोटा जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में विकास रथों के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर जाकर विकास कार्यों, राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, घोषणाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी गई।
सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देने वाली बुकलेट एवं फोल्डर का वितरण भी आमजन को किया गया। रामगंजमंडी मंडी क्षेत्र में निकाली जा रही विकास रथ यात्रा के खेड़ली ग्राम पंचायत पहुंचने पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने खेड़ली राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र में 6.71 लाख रूपये की लागत से किए गए नवीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। दिलावर ने व्यायसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को बैग और किट वितरण किया। इसके बाद रथ रामगंजमंडी मंडी विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ बटवाड़ा, नया गांव जागीर, मनोहरपुरा, खेडिय़ा ढाणी, रामपुरिया, खेड़ली, कंवरपुरा, गुड़ाला, चेचट, इन्टर कॉलोनी, कोटड़ी, हथोना, घाटोली और साण्ड्या खेड़ी पहुंचा। शिक्षा मंत्री रथ यात्रा के साथ विभिन्न गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पिछले दो साल में प्रदेश में विकास के अनगिनत कार्य करवाए हैं।

सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर