भारतीय संस्कृति से जुड़ी महान योग परम्परा है-राज्यपाल
जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने क्रीडा भारती संगठन द्वारा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में सूर्य सप्तमी पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार भारतीय संस्कृति से जुड़ी महान योग परम्परा है। यह स्वास्थ्य के लिए वरदान है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार मन व शरीर दोनों को तंदुरुस्त रखता है। राज्यपाल ने कहा कि योग की भारतीय परंपरा सूर्य नमस्कार से ही प्रारंभ होती है। यह योग के आगे के आसनों के लिए हमें तैयार करता है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कारमनुष्य के भीतर की ऊर्जा का संधान कर तन और मन को स्वस्थ करता है।राज्यपाल ने प्रतिदिन हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देते समय देने और सूर्य नमस्कार करने का आह्वान किया। उन्होंने क्रीड़ा भारती को देश की महत्वपूर्ण संगठन बताते हुए कहा कि पारंपरिक खेलों के साथ भारतीय संस्कृति से जुड़ी इसकी गतिविधियां अनुकरणीय है।

पाकिस्तान में आशा भोसले के गाने प्रसारित करने पर विवाद, चैनल को नोटिस जारी
नोएडा प्रोटेस्ट के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी
MP में जनगणना का काउंटडाउन शुरू, महिलाओं से जबरन जानकारी नहीं ले सकेंगे कर्मचारी
वैभव सूर्यवंशी शून्य पर आउट, चर्चा में आया मैच
‘हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी...’ राहुल गांधी अब पहुंचे बंगाल, पहले कहां थे? उठे सवाल
ड्रग विभाग की जांच में नकली दवाइयों का बड़ा नेटवर्क उजागर
हजारों की भीड़ में उमड़ा जनसैलाब, पीएम मोदी की रैली से उत्तराखंड बना ‘नमोमय’