अटल पेंशन योजना में जुड़े 1.22 करोड़ नए सदस्य
2023-24 के दौरान अटल पेंशन योजना में रिकॉर्ड 1.22 करोड़ नए खाते खोले गए। अब सरकार की इस सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत कुल नामांकन 6.62 करोड़ हो गए हैं। यह जानकारी पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड अथॉरिटी के जुटाए डेटा से मिली है।अटल पेंशन योजना के आंकड़े बताते हैं कि कुल नामांकन का लगभग 70.44 प्रतिशत सरकारी बैंकों ने किया है। 19.80 प्रतिशत हिस्सेदारी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और 6.18 प्रतिशत निजी क्षेत्र के बैंकों की है। 2.39 प्रतिशत सहकारी बैंकों ने किया है। 0.37 प्रतिशत लाभार्थियों का नामांकन पेमेंट्स बैंकों और 0.62 प्रतिशत स्मॉल फाइनेंस बैंक ने किया है।
महिलाओं की हिस्सेदारी अधिक
सरकारी पेंशन योजना ने वित्त वर्ष 23-24 के अंत में सकल नामांकन में 24 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की और 6.44 करोड़ पर पहुंच गई। PFRDA के चेयरमैन दीपक मोहंती का कहना है कि APY महिलाओं और युवाओं के बीच काफी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। वित्त वर्ष 2024 में कुल नामांकन में से 52 प्रतिशत महिलाएं थीं। अगर सकल नामांकन की बात करें, तो इसमें 70 प्रतिशत लोग 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

Fuel Alert: पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ा उलटफेर? जानें आज टंकी फुल कराना कितना पड़ेगा भारी
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज का ताजा रेट
यहां हुआ था माता सीता का अपहरण, जुड़ी है प्राचीन मान्यता
राख नहीं, सौभाग्य का प्रतीक है होलिका दहन की भस्म
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 फरवरी2026)
म.प्र. में सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस रद्द करने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
एक मां पर बेटे की हत्या का आरोप, आज हाईकोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला