12वीं के छात्रों को सड़क पर दौड़ाकर चाकू से हमला
नई दिल्ली । जनता फ्लैट के राजकीय सर्वाेदय विद्यालय में पढ़ने वाले दो छात्रों के गुटों के बीच झगड़ा हो गया। 12वीं कक्षा के छात्रों को सड़क पर दौड़ाकर चाकू से वार किए गए। हमले में चार विद्यार्थी बुरी तरह से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। चार घायलों को पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 17 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में प्राथमिकी करके मामले की जांच कर रही है। घायल व आरोपित नाबालिग बताए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में किसी को नहीं पकड़ा था। पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग परिवार के साथ नंद नगरी में रहता है। वह जनता फ्लैट के राजकीय सर्वोदय विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। गुरुवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह था। 12वीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल के बाहर 12 बजे के आसपास जश्न मना रहे थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दो माह पहले उसका 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी के साथ झगड़ा हुआ था। उसका बदला लेने के लिए वह बृहस्पतिवार को उसके पास आया और मारपीट करने लगा। उसने आवाज देकर अपने दोस्तों को बुला लिया। आरोपित कुछ देर में देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। वह अपने 10 से 11 लोगों के साथ स्कूल के बाहर पहुंचा और शिकायतकर्ता और उसके दोस्तों पर धावा बोल दिया। चाकू निकालकर वार करने लगा।

त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 300 अतिरिक्त रोडवेज बसें
डिप्टी मैनेजर हत्याकांड की भयावह कहानी ने सबको झकझोरा