13 आईएएस अधिकारियों का तबादला
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें तीन प्रतीक्षारत अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रतीक्षारत रहीं मिनिस्टी एस को सचिव वित्त बनाया गया है। इसके अलावा चार जिलों के सीडीओ बदल दिए गए हैं। इनमें गोंडा की मुख्य विकास अधिकारी एम अरून्मौली को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जारी सूची के अनुसार बहराइच की मुख्य विकास अधिकारी राम्या आर को विशेष सचिव औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ के संयुक्त प्रबंध निदेशक मुकेश चन्द्र को बहराइच का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। कुशीनगर की संयुक्त मजिस्ट्रेट अंकिता जैन को गोंडा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। प्रतीक्षारत रहे के विजयेंद्र पांडियन को आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम, प्रबंध निदेशक स्टेट स्पिनिंग कंपनी, प्रबंध निदेशक स्टेट यार्न कंपनी, प्रबंध निदेशक सहकारी कताई मिल्स संघ व उत्तर प्रदेश वित्त निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
इसी प्रकार अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोयडा अन्नपूर्णा गर्ग को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया गया है। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा अनीता यादव को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। अलीगढ़ की मुख्य विकास अधिकारी अकांक्षा राणा को कुंभ मेला प्राधिकरण का विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। प्रतापगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लखनऊ का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है। प्रतीक्षारत रहे अरविंद सिंह को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के पद पर भेजा गया है। बुलंदशहर की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ दिव्या मिश्रा को प्रतापगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। संयुक्त मजिस्टेªट कानपुर नगर प्रखर कुमार सिंह को अलीगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
दक्षिण एशिया में टकराव बढ़ा, बमबारी का तेल-गैस आपूर्ति पर क्या असर?
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
राशन दुकान आवंटन पर सदन में गहमा-गहमी, मंत्री के जवाब पर विपक्ष हंगामा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’