देश के 17 ऐतिहासिक स्थलों का दिल्ली में होगा दीदार
नई दिल्ली । दिल्ली में ही गोवा का बैसीलिका ऑफ बोम जीसस, हरियाणा का चोर गुंबद, हिमाचल प्रदेश का मसरूर टेंपल और जम्मू-कश्मीर का निशात बाग देखने को मिलेगा। क्योंकि भारत दर्शन पार्क का फेज-2 बनकर तैयार हो गया है। अगले महीने मार्च में दिल्ली नगर निगम इसे आगंतुकों के लिए खोलने जा रहा है। निगम ने पंजाबी बाग स्थित भारत दर्शन पार्क के फेज-2 विस्तार का काम पूरा कर लिया है। इसमें 17 ऐतिहासिक स्थलों के प्रतिरूप बनाए गए हैं, जिसमें आंध्र प्रदेश का लेपाक्षी टेंपल, पंजाब का शीश महल, असम का रंग घर, छत्तीसगढ़ का सिरपुर टेंपल, गोवा का बैसीलिका ऑफ बोम जीसस, हरियाणा का चोर गुंबद, हिमाचल प्रदेश का मसरूर टेंपल्स, जम्मू-कश्मीर का निशात बाग, झारखंड का देवघर मंदिर, केरल की रेस बोट, लद्दाख का ठीकसे मॉनेस्ट्री, मणिपुर का मणिपुर डांस, मेघालय का बेहदीनखलम फेस्टिवल, मिजोरम का मिजो डांस, नगालैंड का नागा हाउस, सिक्किम का मस्क और त्रिपुरा का उनाकोटी शामिल है। इसके पहले फेज में 21 प्रतिरूपों को तैयार किया गया था। अब भारत दर्शन पार्क में कुल मिलाकर 39 ऐतिहासिक स्थलों के प्रतिरूप देखे जा सकते हैं। इस पार्क को 8.49 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया गया है, जिसमें से भारत दर्शन पार्क फेज-1 को 5.5 एकड़ पर बनाया गया है और बाकी तीन एकड़ में फेज-2 को विकसित किया गया है। भारत दर्शन पार्क में आने वालों के लिए एक फूड कोर्ट भी बनाया गया है। निगम ने पार्किंग का भी इंतजाम किया है।

गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम