काला जादू करने के 2 आरोपियों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत
जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद में काला जादू करने के आरोपी दो व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान काशी चंद्रवंशी और रामबली यादव के रूप में हुई है, दोनों को गोली लगी है। वास्तविक कारण अज्ञात है। वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि दोनों काले जादू में शामिल थे। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। काको थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि दोनों काले जादू में शामिल थे। काको थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया, ग्रामीणों के अनुसार, चंद्रवंशी और यादव गुरुवार रात से लापता थे। शुक्रवार सुबह हमें जिले के एनवा गांव में एक तालाब के पास झाड़ी में दो शव पड़े होने की सूचना मिली। हम मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि बिहार के औरंगाबाद जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दो महिलाओं सहित 16 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसी के साथ अदालत ने प्रत्येक पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-द्वितीय (औरंगाबाद) धनंजय मिश्रा की अदालत ने 07 जून 2024 को 16 लोगों को सजा सुनाई। जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त 2020 को इब्राहिमपुर गांव के रहने वाले 65 वर्षीय जगदीश राम की जादू-टोना करने के संदेह में हत्या कर दी गई थी।

देशभर के हिल स्टेशनों में अव्वल रहा Pachmarhi, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
सगे भाइयों को गोली मारने वाला आरोपी हाफ एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
अमेरिका का ईरानी ‘ड्रोन कैरियर’ पर हमला, जहाज में लगी भीषण आग
मिडिल ईस्ट संघर्ष का असर: दुबई-मुंबई फ्लाइट का किराया पहुंचा 1.21 लाख रुपये तक।
Saurabh Sharma निकला 51 किलो गोल्ड का असली मालिक, IT विभाग के खुलासे से मचा हड़कंप
Parliament of India के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू
पूर्व विधायक का विवादित बयान: होली को बताया घिनौना त्योहार, भगवान विष्णु पर भी की टिप्पणी
कांग्रेस के विधायक ने थामा बीजेपी का दामन, सियासत में मची हलचल