सड़क हादसे में घायल हुए 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत
गाजियाबाद । दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सुबह हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा हवा हवाई रेस्तरां के पास वाली लेन पर हुआ। पुलिस के मुताबिक हरिद्वार से माल लेकर ये लोग पुणे जा रहे कैंटर चालक मेरठ के सुनील और सचिन हवा हवाई रेस्तरां के पास कैंटर सड़क किनारे लगाकर टायर चेक कर रहे थे।
इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायलों को चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले कैंटर चालक से पूछताछ कर रही है। उसने झपकी आने की वजह से टक्कर लगना बताया है। इससे पहले एनएच 9 पर रात वेव सिटी थानाक्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई व 2 लोग घायल हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास कर रही है। डासना के उमर फारुख की बेटी शहरीन मसूरी कस्बे में रहती हैं। रात को उमर फारुख अपनी बेटी व अपनी पुत्रवधु और अपने पोते के साथ घर वापस लौट रहे थे। रात में जब वह बाइक से सुंदरदीप कालेज के पास पहुंचे तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।

नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
Nitish Kumar ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी, राज्यसभा जाने का किया ऐलान
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव