राजस्थान में 2 फीसदी कम बारिश
जयपुर । राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। हालाकि प्रदेश में 2 फीसदी कम बारिश हुई है। सवाई माधोपुर में अतिभारी बारिश और दौसा-टोंक में भारी बारिश की चेतावनी है। प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जयपुर में भी बुधवार की शुरुआत रिमझिम बारिश के साथ हुई। शहर के कई हिस्सों में करीब आधे घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई।
इससे पहले मंगलवार को राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हुई। अलवर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर में एक से दो इंच तक पानी बरसा। वहीं पश्चिमी राजस्थान के चूरू, जैसलमेर, जोधपुर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। बारिश से पश्चिमी राजस्थान के शहरों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अब तक पूरे प्रदेश में सामान्य से 2 फीसदी कम बारिश हुई है।

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव