बजरी के अवैध खनन के खिलाफ सघन जांच के लिए 27 टीमें गठित
जयपुर । माइंस विभाग के निदेशक भगवती प्रसाद कलाल ने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए बजरी प्रभावित क्षेत्रों में सघन चैकिंग व कार्यवाही अभियान शुरु कर दिया है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों कार्मिकों के साथ ही होमगार्ड कार्मिकों को टीम में शामिल करते हुए 27 टीमों का गठन किया गया है। अभियान में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाते हुए स्थानीय स्तर पर पुलिस टीम का भी सहयोग लिया जाएगा।
निदेशक माइंस कलाल खनिज भवन जयपुर में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बजरी के अवैध खनन को लेकर समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण को लेकर सरकार गंभीर है। इसी को ध्यान में रखते हुए टोंक, देवली, केकड़ी,अजमेर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा, शाहपुरा, भीलवाड़ा, चित्तोड़, जोधपुर, पाली, सोजत, सिरोही, जालौर, बाड़मेर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर एवं रुपवास आदि में सघन जांच अभियान के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि विभाग द्वारा सघन जांच अभियान के लिए गठित टीमों को कार्यक्षेत्र से बाहर कार्यवाही करने के लिए आरएमएमसीआर 2017 के नियम 54, 56 और 62 के तहत अधिकृत कर दिया गया है। सघन जांच अभियान के लिए गठित टीमों द्वारा की जा रही कार्यवाही की मुख्यालय स्तर पर अतिरिक्त निदेशक विजिलेंस पीआर आमेटा को मॉनिटरिंग प्रभारी बनाया गया है।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे