कोर्ट में गोलीबारी करने वाले 3 अपराधी बंगाल से गिरफ्तार
पटना । बिहार में गया के शेरघाटी कोर्ट में बीते दिनों बंदी फोटू खान पर गोलीबारी करने वाले 3 अपराधी बंगाल के आसनसोल में पकड़े गए हैं। वहां की पुलिस ने शक के आधार पर इनको गिरफ्तार किया है। अपराधियों ने शेरघाटी कोर्ट में बंदी पर गोलीबारी करने का जुर्म भी कबूला है। ये तीनों आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर में छिपे थे।
सूत्रों के अनुसार शेरघाटी पुलिस तीनों को कस्टडी में लेने की तैयारी है। उनसे पूछताछ की जाएगी। वारदात वाले दिन दो लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। 24 जुलाई को शेरघाटी कोर्ट में पेशी के लिए बंदी फोटू खान को लाया गया था। इस दौरान उसपर शूटरों ने गोलियां चला दी। गोलीबारी में फोटू खान और एक गार्ड दोनों मामूली रूप से जख्मी हो गए थे। फोटू को बांह और सुरक्षा गार्ड को हाथ में गोली लगी थी। पुलिस ने इसके बाद दो अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ा भी था। शेष की तलाश में पुलिस लगी थी।

बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
Laxmi Verma ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, Vishnu Deo Sai सहित कई नेता रहे मौजूद
पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका
Karnataka Lokayukta की छापेमारी में कई अधिकारियों के ठिकानों से आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
इस्राइल-ईरान युद्ध से दुबई में 350 से ज्यादा कोरियर फंसे
स्टेशन पर देर तक पत्नी का इंतजार करते रहे जज, पुलिस ने ट्रेन की तलाशी में बरामद किया शव