7 विधानसभा क्षेत्रों में 3,193 मतदाता घर से मतदान करेंगे
जयपुर । राज्य में विधानसभा उपचुनाव के दौरान 7 विधानसभा क्षेत्रों के 2,365 बुजुर्ग और 828 दिव्यांग सहित कुल 3,193 मतदाता घर से पोस्टल बैलट के जरिए मतदान करेंगे इसके लिए मतदान दल पूर्व निर्धारित तारीख और समय के अनुसार इन सूचीबद्ध मतदाताओं के घर पहुंचकर होम वोटिंग करवाएंगे होम वोटिंग के समय सम्बंधित राजनैतिक दलों तथा प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को उनकी सहमति से होम वोटिंग की सुविधा दी जाती है। इस क्रम में 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए होम वोटिंग के लिए निर्धारित प्रपत्र में बीएलओ के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तक कुल 3,193 पात्र मतदाताओं से आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब इन क्षेत्रों में निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार हो जाने के बाद मतपत्र प्रकाशित करवाकर होम वोटिंग करवाई जाएगी।महाजन ने बताया कि होम वोटिंग 4 नवम्बर से 10 नवम्बर की बीच दो चरणों में संपन्न होगी। घर से मतदान के लिए सूचीबद्ध इन सभी मतदाताओं को बीएलओ के जरिए पहले से सूचना देकर मतदान दल 4 से 8 नवम्बर के बीच उनके घर पहुंचेंगे और मतदान की गोपनीयता को पूरी तरह संरक्षित रखते हुए मतदान करवाएगे। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान चुनाव में भाग ले रहे राजनैतिक दलों तथा प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी मतदान दल के साथ उपस्थित रहेंगे। यदि किसी कारणवश पात्र मतदाता तय समय पर घर पर नहीं मिलता है, तो मतदान दल एक और प्रयास के तहत 9-10 नवम्बर को दोबारा होम वोटिंग के लिए घर पर भ्रमण करेंगे।मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुनू, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,862 मतदाताओं ने होम वोटिंग की सुविधा का उपयोग किया था। इन विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम के जरिए मतदान 13 नवम्बर को होगा और मतों की गिनती 23 नवम्बर को होगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही