रायपुर में 4 सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, 4 घायल
रायपुर। रायपुर में चार अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो हादसे बाइक की टक्कर, एक हादसा एक्सप्रेस-वे पर तीन गाड़ियों की भिड़ंत, और एक हादसा अभनपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवारों को कुचलने से हुआ। पहला हादसा तिल्दा थाना क्षेत्र के चिचोली के पास हुआ, जहां सतीश डहरिया और जयप्रकाश यादव बाइक से तिल्दा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए सतीश ने एक कार को ओवरटेक किया, तभी सामने से एक लूना आ गई और दोनों गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में जयप्रकाश और सतीश दोनों का सिर बुरी तरह से फट गया। दोनों को गंभीर चोटें आईं, और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी घटना रायपुर के एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह 11 बजे हुई। यहां तीन गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। ब्रेकडाउन स्थिति में खड़ी मिनी पिकअप को पीछे से तीन वाहनों ने एक के बाद एक टक्कर मारी, जिससे स्कॉर्पियो और दो टाटा एस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। तीसरा हादसा अभनपुर-रायपुर मार्ग पर ग्राम भेलवाडीह (गुरुकृपा ढाबा) के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई और उनकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की शिनाख्त पंकज धृतलहरे और डेमन धृतलहरे के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन घटनाओं में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 मार्च 2026)
धान से मक्का की ओर बढ़ते कदम :फसलचक्र परिवर्तन से धमतरी के किसानों की बढ़ी आय, जल संरक्षण को मिली नई दिशा
झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी
बिहान योजना से फुलकुंवर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी
दुर्घटना की एक्सपर्ट से हर पहलू की करायी जायेगी गहन जाँच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए, 2 हजार साल बाद भी उनके आदर्श प्रासंगिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में संगठन महामंत्री की कवायद जोरों पर
बस्तर में शुरू हुआ पुस्तक दान अभियान
प्रधानमंत्री आवास: पक्की छत से प्राणसाय के परिवार को मिली सुकून की जिन्दगी
पुलिस सैलरी पैकेज योजना: कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा