खेत की मेड़ से गांजे के 40 पौधे जब्त
जयपुर। टोंक घाड़ थाना पुलिस ने भरनी गांव के पास खेत की मेड़ से गांजे के 40 पौधे जब्त किए हैं। इनका कुल वजन 15 किलो 35 ग्राम बताया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के आदेश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनिवाल के निर्देशन में तथा देवली डिप्टी रामसिंह के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी हरिराम वर्मा ने किया। थानाधिकारी वर्मा ने बताया कि भरनी गांव के खसरा नंबर 504 की दक्षिणी मेड़ और खसरा नंबर 571 की उत्तरी मेड़ पर ये पौधे उगाए गए थे। यह स्थान लगभग 8 से 9 फीट चौड़ा है, जिसमें सघन झाड़ियां और सहतूत के पेड़ लगे हैं। इन्हीं के बीच छोटे-बड़े गांजे के पौधे उगाए गए थे। अज्ञात आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए इन्हें पहले से उगे पेड़ों और झाड़ियों के बीच छिपाकर उगाया था। हल्का पटवारी की रिपोर्ट के अनुसार, ये पौधे अज्ञात खाताधारक द्वारा अवैध रूप से उगाए गए थे। यह अपराध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी 40 पौधे जब्त कर लिए। घाड़ थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी हरिराम वर्मा के साथ हैडकांस्टेबल भैरूलाल, कांस्टेबल प्रदीप, शिवचरण, राजेन्द्र, महिला कांस्टेबल अनिता और चालक दुर्गालाल शामिल थे।

Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।