गया में 70 वर्षीय बुजुर्ग की 25 साल की लड़की से शादी
गया । बिहार के गया में 70 साल के एक बुजुर्ग ने 25 वर्ष की लड़की से शादी की है। बुजुर्ग के 2 बच्चे हैं। उनकी पत्नी की मौत 4 साल पहले हो गई थी। यह बुजुर्ग बैदा गांव निवासी मोहम्मद कली मुल्लाह नूरानी हैं जो खुद 70 के हैं पर वे अपनी उम्र 50 साल का बता रहे हैं। दुल्हन आमस प्रखण्ड हमजापुर के इस्लामनगर निवासी रेशमा परवीन है। उसका कहना है कि घर में कोई काम करने वाला नहीं है। वहीं दुल्हन ने कहा कि वो इस विवाह से खुश है।
इस शादी में कोई बैंड-बाजा नहीं था। कार से दूल्हा अपनी दुल्हन को ले गया। शादी को लेकर किसी ने कोई आपत्ति भी नहीं जताई है। विवाह भरी महफिल में हुआ है। जिसमें महिलाओं की भीड़ रही। अपनी शादी को लेकर दूल्हा कुछ भी बोलने से कतरा रहा था। इस उम्र में शादी के सवाल पर चिढ़ रहा था। नूरानी किसान हैं। पत्नी की मौत के बाद वे अकेले पड़ गए थे। नूरानी के दोनों बेटों की भी शादी हो चुकी है। वे दोनों बाहर काम करते हैं।

प्रश्नकाल से शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Supreme Court of India ने 51 निजी अस्पतालों को अवमानना नोटिस जारी किया
सोनू सूद फिर बने ‘रियल लाइफ हीरो’ की मिसाल, दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद; कहा- हमसे संपर्क करें
क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ
डांस पर टोका-टोकी से बवाल: ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में होली पर गार्ड-निवासियों में लाठी-डंडे चले
क्या शुरू होने जा रहा है ‘निशांत युग’? जदयू में एंट्री से पहले जानें निशांत कुमार से जुड़ी खास बातें
ग्रेनो वेस्ट में आज योगी आदित्यनाथ, अस्पताल का करेंगे उद्घाटन; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी