झारखंड में फिर होने वाला है कोई बड़ा सियासी उलटफेर!
रांची । झारखंड के सियासी गलियारे से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उसके मुताबिक राज्य में जल्द ही कोई बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है! यानि कल तक जहां चंपाई सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम के बीजेपी में जाने की बात चल रही थी! वहीं अब लोबिन हेम्ब्रम और चंपाई सोरेन की मुलाकात भी हो गयी है। जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सियासी गलियारे में इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या चंपाई सोरेन हेमंत सोरेन से अलग होकर बीजेपी का दामन थामेंगे? बता दें झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम करने वाले लोबिन हेम्ब्रम को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ऐसे में लोबिन हेम्ब्रम ने बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं पर अब हामी भी भर दी है। वहीं बीजेपी में जाने को लेकर हामी भरने के बाद कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपाई सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल दोनों नेता अपने क्षेत्र से वापस राजधानी रांची पहुंचे हैं। इधर मुलाकात करने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा में जाने की कोई खबरों पर कोई बात नहीं हुई है। यह मुलाकात ऐसे ही थी और यह औपचारिक थी। हालांकि भाजपा में जाने की खबरों को चम्पई सोरेंन नकार भी नही रहे हैं। इधर मुलाकात के बाद लोबिन हेम्ब्रम तबीयत खराब होने का हवाला देकर कुछ भी कहने से मना कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
दक्षिण एशिया में टकराव बढ़ा, बमबारी का तेल-गैस आपूर्ति पर क्या असर?
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा