नरेला की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
नई दिल्ली । नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक की पालिथीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में आज सुबह करीब 6:35 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग पास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस व दमकलकर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही एक के बाद एक पहुंची 25 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक सी ब्लॉक स्थित इस फैक्ट्री में हादसे के समय कई श्रमिक काम कर रहे थे। गनीमत रही कि सभी श्रमिक समय रहते बाहर आ गए। नहीं, तो बड़ा हादसा हो सकता था। देखते ही देखते आग पास की अन्य दो फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में लिया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को और अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोका। फिलहाल आग पर काबू पाया नहीं जा सका है। करीब 50 से अधिक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दमकलकर्मियों ने बताया कि फैक्ट्री में काफी मात्रा में पॉलिथीन बनाने के लिए माल रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैली। अब काफी हद तक स्थिति कंट्रोल में है। कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया जाएगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब हाईकोर्ट करेगा पूरी सुनवाई