मेमो ट्रेन में सफर के दौरान एक पुलिसकर्मी का पर्स चोरी
भोपाल। राजधानी से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों में मोबाइल, फर्स और अन्य सामान चोरी होने की घटनाए लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में जहॉ मेमो ट्रेन में सफर के दौरान एक पुलिसकर्मी का पर्स चोरी हो गया वही अज्ञात बदमाशो ने अन्य यात्री का मोबाइल फोन उड़ा दिया।
पुलिस के अनुसार इंद्रप्रस्थ कालोनी विदिशा में रहने वाले 55 वर्षीय कैलाश सिंह ने अपनी शिकायत में बताया की वह पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं। वह मेमो पैसेंजर ट्रेन के बीच वाले कोच में सवार होकर गंजबासौदा से विदिशा के लिए सफर कर रहे थे। विदिशा रेलवे स्टेशन से आने से थोड़ी देर पहले देखा तो उनकी पैंट में रखा पर्स गायब था। पर्स के अंदर ढाई हजार की नगदी सहित पुलिस विभाग का आई कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। दूसरी घटना में अज्ञात चोरो ने विदिशा निवासी अकील खान को उस समय अपना निशाना बना लिया जब वह भोपाल स्टेशन से मंडी बामौरा के लिए मेमो पैसेंजर में कैंटीन के पास वाले जनरल कोच में सवार होकर सफर कर रहे थे। भोपाल से ट्रेन के रवाना होने के पांच मिनट बाद देखा तो उनकी जेब में रखा 15 हजार रुपये कीमत को मोबाइल फोन गायब था। दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस आगे की जॉच कर रही है।

इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”
Indian Premier League 2026 से पहले Anil Kumble का बड़ा बयान
ऊर्जा और खनिज संसाधनों के वैश्विक समीकरण पर पड़ सकता है बड़ा असर
Indian Premier League 2026 से पहले टीमों की बढ़ी चिंता, 6 स्टार खिलाड़ी अभी भी रिहैब में
टीम इंडिया के कप्तान बनने की कहानी Suryakumar Yadav ने खुद बताई
Rajasthan में मौसम फिर बदलने के आसार
जेके हॉस्पिटल और यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी
नकली स्नैक्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़े स्तर पर चल रहा था खेल