युवक ने घर में घुसकर छात्रा को मारी गोली
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सकरा वाजिद मंसूरपुर गांव में देर रात 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आरोप है कि इस वारदात को अंजाम गांव के एक युवक ने दी। इतना ही नहीं युवक ने लड़की की हत्या के बाद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर वारदात को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि घटना आधी रात के बाद हुई। उस समय गांव में तेज डीजे बज रहा था। आशंका है कि आरोपी ने डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। मृतका की मां ने बताया कि देर रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। करीब ढाई बजे सोनम के पिता की नींद खुली तो बेटी बिस्तर पर नहीं थी। खोजबीन के दौरान जब वे आंगन में पहुंचे तो सोनम का खून से सना शव पड़ा मिला। यह देखकर वे चीख पड़े। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
छात्रा के घर घुसकर हत्या
मां बोली- युवक ने क्यों ऐसा किया यह समझ नहीं आ रहा?
परिजनों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि छात्रा को गोली मारी गई है। आरोपी थाने में बंद है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका की मां ने कहा कि उनकी बेटी डीपीएस स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी तेज थी। इस घटना के गांव के युवक ने ही अंजाम दिया है। उसने ऐसा क्यों किया? यह हमलोगों के समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस उसे जल्द से जल्द सजा दिलाए।

पहली बार नौकरी की तलाश में निकले युवाओं के लिए खुशखबरी
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, ‘नाड़ा खींचना दुष्कर्म की कोशिश’
KGP Expressway पर पुलिस–बदमाश मुठभेड़
थाने में दो बहनों का हंगामा, पुलिसकर्मी पर किया हमला
बजट में पीएम आवास को बड़ा बूस्ट, आवंटन में भारी बढ़ोतरी
इंदौर के MY अस्पताल का वीडियो वायरल, डीन ने जारी किया नोटिस
युवक ने घर में घुसकर छात्रा को मारी गोली
लाडली बहनों को 23,882 करोड़ की सौगात, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव