वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी का बीजेपी पर बड़ा आरोप
नई दिल्ली । दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। उससे पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस कड़ी में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा सरकार पर बड़ा इल्जाम लगाया है। आतिशी ने दावा किया है कि हरियाणा दिल्ली के पानी को रोक रही है। दिल्ली में आम चुनाव की वोटिंग से पहले यहां की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा आरोप लगाया है। आप ने दावा किया है कि चुनाव से पहले दिल्ली वालों को परेशान और यहां की सरकार को बदनाम करने के लिए हरियाणा दिल्ली का पानी रोका रहा है। इस सिलसिले में आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी की तरफ से एक के बाद एक आरोपों की बौछार लगा दी गई। आतिशी के मुताबिक, बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षड्यंत्र रचा, उन्हें जेल में डाला, सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली तो स्वाति मालिवाल को ले आए और उसके बाद फंडिंग का मामला उठाया। इससे आगे बढ़ते हुए आतिशी ने कहा कि अब चुनाव से पहले बीजेपी ने एक और षड्यंत्र रचा है कि दिल्ली में आने वाला यमुना का पानी हरियाणा में रोका जा रहा है ताकि दिल्ली के लोगों को परेशान किया जा सके। आतिशी के मुताबिक, आम तौर पर यमुना का न्यूनतम जल स्तर 674 फीट होता था लेकिन कल 671 फीट के भी नीचे आ गया है। दिल्ली सरकार में जल मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि बीजेपी को पता है कि लोग 10 साल में महंगाई और बेरोजगारी नाखुश हैं, इसलिए एक के बाद एक षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। आतिशी ने कहा कि “चुनाव की घोषणा के 5 दिन बाद सीएम केजरीवाल को अरेस्ट कर लिया गया लेकिन उपर वाले के आशीर्वाद से उन्हें जमानत मिल गई। स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल कर झूठे आरोप लगाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं चला तो विदेशी फंडिग लेकर आ गए। अब नया षडयंत्र रच रहे हैं।11 मई से 21 मई आने-आने तक पानी का स्तर धीरे धीरे नीचे जा रहा है। कल 21 मई को शायद दिल्ली का पानी 671 फिट तक चला गया जो शायद दिल्ली के इतिहास में सबसे कम है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल