AAP नेता संजय सिंह का बड़ा दावा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज शनिवार को दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। संजय सिंह ने कहा, "चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मैं भारत के लोगों से हाथ जोड़कर अपील करूंगा कि वे भारत के संविधान को मजबूत करने, लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट करें। तानाशाही का अंत, आज हम सभी जानते हैं कि जब राजनीतिक, लोकतांत्रिक व्यवस्था होगी तो सब कुछ संसद और विधानसभाओं के माध्यम से संचालित होगा, अच्छे प्रतिनिधि वहां जाएंगे, स्कूलों, अस्पतालों, बिजली और पानी के लिए काम करेंगे... इंडी गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।" मालूम हो कि दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इसके तहत आप ने चार और कांग्रेस ने तीन लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
दिल्ली की सभी सीटों पर मतदान जारी
2024 लोकसभा चुनाव में छठवें चरण की वोटिंग का दौर जारी है। इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुबह से ही लोगों में वोट डालने का उत्साह दिख रहा है। कोई 65 बर्ष की आयु में पहली बार वोट डालने गया तो किसी की दिव्यांगता भी उसे उसका मताधिकार का इस्तेमाल करने से रोक नहीं पाई। सभी के वोट डालने को लेकर अपने-अपने मुद्दे थे। किसी को रोजगार चाहिए तो किसी को देश का विकास। किसी को महिला सुरक्षा चाहिए तो किसी को महंगाई से दूरी। नई दिल्ली के एक स्कूल में वोट देने पहुंचे भूपेंद्र सिंह ने कहा की उन्होंने वोट अपने और देश के हित व विकास के लिए डाला है। अपने पति के साथ वोट डालने पहुंची विमला ने बताया की उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है। तो जो सरकार सत्ता में आने के बाद रोजगार देने की गारंटी से रही है उसे उन्होंने वोट दिया है।

Good News: कुछ शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम! देखें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर तेल की कीमत
सोना-चांदी 'धड़ाम'! निवेशकों और खरीदारों के लिए खुशखबरी, जानें किस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता सोना
एकादशी का महत्व और चावल का सेवन न करने के कारण
इन तीनों गुणों के होने से मनुष्य को कहते हैं चेतन
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)