आप ने दिल्ली में दिया एक लोकसभा सीट का प्रस्ताव
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को दिल्ली में एक लोकसभा सीट देने का प्रस्ताव दिया है। आम आदमी पार्टी 6 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी। आप सांसद और संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि अगर समय पर जवाब नहीं मिला तो आम आदमी पार्टी 6 सीट पर उम्मीदवार का ऐलान कर देगी। लोकसभा चुनाव को बस अब कुछ ही दिन बचे है। इधर विपक्षी इंडिया गठबंधन की मुश्किले थमने का नाम नहीं ले रही है। एक-एक कर राजनीतिक पार्टियां किनारा करती जा रही हैं। नीतीश कुमार और जयंत चौधरी तो पहले ही गठबंधन को झटका दे चुके हैं। अब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी सीट शेयरिंग को लेकर शर्त रख दी है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को दिल्ली में एक लोकसभा सीट देने का प्रस्ताव दिया है। आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक में मंथन करने के बाद आम आदमी पार्टी ने यह फैसला लिया है। आप सांसद और संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को 1 सीट का प्रस्ताव देते हैं। और आम आदमी पार्टी 6 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी। अगर समय पर जवाब नहीं मिला तो आम आदमी पार्टी 6 सीट पर उम्मीदवार का एलान कर देगी। संदीप ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव में जीरो सीट, विधानसभा में जीरो सीटे, एमसीडी चुनावों में 250 में से सिर्फ 9 सीटें जीतीं हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस एक भी सीट चुनाव लड़ने के लायक नहीं है। बस एक गठबंधन में होने के तौर पर यह प्रस्ताव दे रहे हैं। बैठक के बाद संदीप पाठक ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन को लेकर देश में उम्मीद और उत्साह जागा था। लेकिन जब गठबंधन में शामिल हुए तो अपने हित में सोचने की मंशा नहीं थी। हम ईमानदारी और लग्न से गठबंधन के साथ है। इंडिया गठबंधन का उद्देश्य चुनाव लड़ना है और देश को नया विकल्प देना है। समय से उम्मीदवारों का एलान करना, कैंपेन की रणनीति तय करना भी गठबंधन में शामिल है।

Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
परीक्षा में अंगूठी और माला पहनकर नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?