आप सूत्रों का दावा केजरीवाल की गिरफ्तारी से भाजपा को नुकसान
नई दिल्ली । एक के बाद एक नेताओं की गिरफ्तारी से आहत आम आदमी पार्टी (आप) 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के साथ महारैली करेगी। आप के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन को लेकर षड्यंत्र हो रहा है। भाजपा को लगा था केजरीवाल जेल गए और पार्टी खत्म हो जाएगी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले दिन से षड्यंत्र हो रहा है। चुनी हुई सरकार की हत्या कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। अब केवल फांसी चढ़ाना बाकी है। वह सरकार और पार्टी दोनों मजबूती से चलाएंगे। दिल्ली में सरकार पहले की तरह मजबूती के साथ चलती रहेगी। मनीष सिसोदिया एक विधायक के तौर पर सभी पत्र पर हस्ताक्षर कर रहे है, फिर केजरीवाल तो सीएम हैं। साथ ही कहा कि गिरफ्तारी के बाद भाजपा को नुकसान हुआ है। सीएम की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर से विधानसभा चुनाव जैसा माहौल बन गया है। गठबंधन होने के बाद से भाजपा और इंडिया का काडर वोट लगभग बराबर हो गया। जब से मुख्यमंत्री गिरफ्तार हुए हैं इंडिया गठबंधन का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। इस बार सभी सीट इंडिया गठबंधन को मिलेगी। इंडिया गठबंधन नहीं चाहता की दिल्ली में कोई भी ऐसी स्थिति बने, जिससे भाजपा अराजकता का माहौल बताकर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू हो सके। दिल्ली में अधिकारियों को लेकर आम आदमी पार्टी को कोई दिक्कत नहीं है। दिल्ली में अधिकारियों को रूल करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है और वह केंद्र की ही बात सुनते हैं।

दीपक से दीपक जलाना ठीक नहीं, गंगा जल प्लास्टिक बोतल में रखना भी घातक, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन