लोकसभा चुनावों के बीच आप का बड़ा फैसला
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव के बीच बड़ा फैसला किया है। पार्टी ने पटेल नगर और लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में अपनी इकाई को भंग कर दिया है। पार्टी का यह फैसला थोड़ा चौंकाने वाला है, लेकिन यहां यह भी गौर करने की बात है कि आप छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में गए पूर्व समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद व लक्ष्मी नगर से आप के विधायक रहे नितिन त्यागी पिछले कुछ दिनों से आप के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। ये दोनों नेता प्रेसवार्ता और इंटरनेट मीडिया पर पार्टी की नीतियों और घोषणाओं की निंदा करते दिखाई दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव के बीच बड़ा फैसला किया है। पार्टी ने पटेल नगर और लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में अपनी इकाई को भंग कर दिया है। पार्टी का यह फैसला थोड़ा चौंकाने वाला है, लेकिन यहां यह भी गौर करने की बात है कि आप छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में गए पूर्व समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद व लक्ष्मी नगर से आप के विधायक रहे नितिन त्यागी पिछले कुछ दिनों से आप के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। ये दोनों नेता प्रेसवार्ता और इंटरनेट मीडिया पर पार्टी की नीतियों और घोषणाओं की निंदा करते दिखाई दे रहे हैं। राजकुमार आनंद पहले ही बसपा में जा चुके हैं, लेकिन इसके बाद अब नितिन त्यागी बगावती तेवर दिखा रहे हैं। स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर हुई मारपीट की घटना के बाद से तो दोनों ही आप सरकार व उसके नेताओं पर महिला विरोधी होने का आरोप भी लगा रहे हैं। जहां एक ओर बुधवार को राजकुमार आनंद ने प्रेसवार्ता कर स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा की तो नितिन त्यागी ने भी स्वाति को प्रताड़ित किए जाने पर रोष व्यक्त किया। आनंद ने कहा कि अगर आप 24 घंटे के भीतर मालीवाल के आरोपों पर कार्रवाई करने में विफल रहती तो बसपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे। जबकि नितिन त्यागी ने कहा था कि महिलाओं को 1000 रुपए देने के नाम पर लोगों से जो फार्म भरवाए जा रहे हैं, वो झूठा प्रचार है और वे इसका हिस्सा नहीं बनेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल