उपमुख्यमंत्री के काफिले में हादसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त
झुंझुनूं|राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले में शनिवार सुबह झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र में हल्की टक्कर हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई और उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
जानें घटना का पूरा विवरण
घटना सुबह करीब 10:45 बजे हुई। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा गुढ़ागौड़जी स्थित एमजी ग्लोबल स्कूल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे थे। कार्यक्रम स्थल की दूरी लगभग 16 किलोमीटर थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफिला उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी भाजपा नेता जेपी खटाना अपनी कार लेकर काफिले के बीच में आ गए। खटाना पास के एक रिसॉर्ट में जाने के लिए अपनी गाड़ी मोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान काफिले में चल रही एस्कॉर्ट वाहन उनकी कार से टकरा गई।अधिकारियों ने बताया कि टक्कर उपमुख्यमंत्री की गाड़ी और काफिले में अन्य वाहनों से अलग एस्कॉर्ट वाहन और भाजपा नेता की कार के बीच हुई। दोनों वाहनों की हेडलाइट और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
सुरक्षाकर्मियों ने लिया हालात का जायजा
हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से काफिला कुछ समय के लिए रोका गया। सुरक्षाकर्मियों ने हालात का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि उपमुख्यमंत्री सहित सभी सदस्य सुरक्षित हैं। जांच और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद काफिला दोबारा रवाना हुआ। उपमुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एमजी ग्लोबल स्कूल, गुढ़ागौड़जी पहुंचे और मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल