विदेशी महिला से आरोपियो ने किया सामूहिक दुष्कर्म बर्बरता, चार आरोपी गिरफ्तार
झारखंड के दुमका जिले स्थित हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार रात स्पेन की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना को हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के युवकों ने कथित रूप से अंजाम दिया है।इस सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस कप्तान पीताम्बर सिंह खैरवार देर रात से हंसडीहा थाना में कैंप कर मामले की तहकीकात में जुटे रहे। जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड की एक टीम को भी बुलाया गया है। थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़ित विदेशी महिला की उम्र 30 साल है।
पुलिस के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि रात करीब 10.30 के करीब गश्ती टीम को कुरमाहाट चौक में पुलिस टीम को देख महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला व उसके पति को हिंदी नहीं आने के कारण मोबाइल में गूगल ट्रांसलेट के सहारे पुलिस को घटना के बारे में बताया।पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो अरहर के खेत मे महिला के वस्त्र मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने देर रात ही महिला को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां जांच में महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि की गई।

नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू